स्तोत्र · 108 नाम

अष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र

देवताओं के सौ और एक सौ आठ नामों के छोटे स्तोत्र — नित्य पूजा, व्रत और पर्व पर कुछ ही मिनटों में पूरा होने वाला पाठ।

पाठ से पहले — «ॐ» के विषय में

परम्परा के अनुसार «ॐ» (प्रणव) का उच्चारण यज्ञोपवीत संस्कार के बाद किया जाता है। जिनका यज्ञोपवीत संस्कार नहीं हुआ है, वे पाठ में आए «ॐ» को छोड़कर, या उसके स्थान पर «नमः» कहकर पाठ आगे करते रहें — भाव और श्रद्धा से किया गया पाठ पूर्ण है।

आपका चुनाव इस फ़ोन में याद रहता है; पूरे पाठ में «ॐ» उसी के अनुसार दिखेगा।

यज्ञोपवीत संस्कार — न्यूनतम, श्रेष्ठ और अधिकतम आयु
वर्णन्यूनतम आयुश्रेष्ठ आयुअधिकतम आयु
ब्राह्मण5वाँ वर्ष8वाँ वर्ष16 वर्ष
क्षत्रिय6ठा वर्ष11वाँ वर्ष22 वर्ष
वैश्य8वाँ वर्ष12वाँ वर्ष24 वर्ष

(आयु की गणना गर्भ से की जाती है।)

न्यूनतम आयु — मनुस्मृति 2.37

ब्रह्मवर्चसकामस्य कार्यं विप्रस्य पञ्चमे।
राज्ञो बलार्थिनः षष्ठे वैश्यस्येहार्थिनोऽष्टमे॥

अर्थ: ब्रह्मतेज की इच्छा हो तो ब्राह्मण का 5वें वर्ष में, बल की इच्छा हो तो क्षत्रिय का 6ठे वर्ष में और धन-समृद्धि की इच्छा हो तो वैश्य का 8वें वर्ष में उपनयन करें।

श्रेष्ठ आयु — मनुस्मृति 2.36

गर्भाष्टमेऽब्दे कुर्वीत ब्राह्मणस्योपनायनम्।
गर्भादेकादशे राज्ञो गर्भात्तु द्वादशे विशः॥

अर्थ: ब्राह्मण का उपनयन गर्भ से 8वें वर्ष में, क्षत्रिय का 11वें वर्ष में और वैश्य का 12वें वर्ष में करना चाहिए।

अधिकतम आयु — मनुस्मृति 2.38

आषोडशाद्ब्राह्मणस्य सावित्री नातिवर्तते।
आद्वाविंशात्क्षत्रबन्धोराचतुर्विंशतेर्विशः॥

अर्थ: ब्राह्मण के लिए 16 वर्ष, क्षत्रिय के लिए 22 वर्ष और वैश्य के लिए 24 वर्ष तक सावित्री का काल नहीं बीतता।

मनुस्मृति 2.39

अत ऊर्ध्वं त्रयोऽप्येते यथाकालमसंस्कृताः।
सावित्रीपतिता व्रात्या भवन्त्यार्यविगर्हिताः॥

अर्थ: अधिकतम आयु के बाद भी जिनका संस्कार नहीं हुआ, वे सावित्री-पतित (व्रात्य) हो जाते हैं। उनके लिए प्रायश्चित्त (व्रात्य-स्तोम) करके ही उपनयन का विधान है।

(पारस्कर गृह्यसूत्र 2.5 और याज्ञवल्क्य स्मृति 1.37 में भी यही आयु-सीमाएँ बताई गई हैं।)

🙏 अपने बालक का यज्ञोपवीत संस्कार समय रहते कराएँ।

शतनाम / अष्टोत्तरशतनाम सूची

उपलब्धभगवान विष्णुश्रीविष्णुशतनामस्तोत्रम्12 श्लोक · फलश्रुति सहितउपलब्धभगवान शिवश्रीशिवाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्14 श्लोकउपलब्धश्री गणेशश्रीविघ्नेश्वराष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्15 श्लोक · फलश्रुति सहितउपलब्धभगवान श्रीरामश्रीरामाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्18 श्लोक · ध्यान सहितउपलब्धभगवान श्रीकृष्णश्रीकृष्णाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम् (कृष्णप्रेमामृत)21 श्लोक · फलश्रुति सहितउपलब्धहनुमान जीश्रीमदाञ्जनेयाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्21 श्लोक · फलश्रुति सहितउपलब्धभगवान सूर्यश्रीसूर्याष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्12 श्लोक · फलश्रुति सहितउपलब्धमाँ सीता (जानकी)श्रीसीताष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्17 श्लोक · विनियोग, न्यास, ध्यान और फलश्रुति सहितउपलब्धमाँ गौरी (पार्वती)श्रीगौर्यष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्13 श्लोक · विनियोग, ध्यान और फलश्रुति सहित
शीघ्रमाँ दुर्गाश्रीदुर्गाष्टोत्तरशतनामशीघ्र जुड़ेगा
शीघ्रमाँ लक्ष्मीश्रीलक्ष्म्यष्टोत्तरशतनामशीघ्र जुड़ेगा
शीघ्रमाँ सरस्वतीश्रीसरस्वत्यष्टोत्तरशतनामशीघ्र जुड़ेगा

सहस्रनाम (1000 नाम) स्तोत्र →

«शीघ्र» वाले स्तोत्र आगे जोड़े जाएँगे।
WhatsApp Consultation